निगमित सामाजिक दायित्व के तहत आर आई एन एल ने सरकारी जिला परिषद स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया|   12-May-2022
Read in English
| Tweet |
आर आई एन एल-वाइजाग स्टील की निगमित पर्यावरण जिम्मेदारी निधि के तहत 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत हाई स्कूल, याराडा में तीन अतिरिक्त कक्षाओं का उद्घाटन माननीय विधायक, गजुवाका श्री टी नागिरेड्डी ने किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में माननीय विधायक श्री टी नागिरेड्डी ने आर आई एन एल द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व नीति के तहत की जाने वाली गतिविधियों, विशेष रूप से परित: क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और अपने निगमित सामाजिक दायित्व के एक हिस्से के रूप में आसपास के गाँवों की सामाजिक जरूरतों का ध्यान रखने के लिए प्रबंधन की सराहना की।इससे पहले भी आर आई एन एल-वाइजाग स्टील ने इस स्कूल को अत्याधुनिक डिजिटल कक्षा की सुविधा प्रदान की है।
The RINL News Portal © 2016 All rights reserved by IT Dept. , RINL - VSP.
