आर आई एन एल, विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र द्वारा निगमित पर्यावरण दायित्व पहल सीईआर के अंतर्गत कोय्यूरु मंडल के वाई एन पाकलु नामक दूरस्थ आदिवासी गाँव में नि:शुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन   17-Jul-2022
Read in English
| Tweet |
आर आई एन एल, विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र ने आज (17.07.2022) अपने निगमित पर्यावरण दायित्व पहल के अंतर्गत कोय्यूरु मंडल के वाई एन पाकलु नामक दूरस्थ आदिवासी गाँव में एक और नि:शुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। दूरदराज के गाँवों में रहने वाले आदिवासी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन शैली प्रदान करने के उद्देश्य से आर आई एन एल, विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र विशाखा जिले के श्री सत्य साई सेवा संगठन के चिकित्सा समूह के साथ अपने निगमित पर्यावरण दायित्व पहल (सीईआर) के अंतर्गत नि:शुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है।आज के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समन्वय विशाखपट्टणम जिले के श्री सत्य साई सेवा संगठन की उक्कुनगरम स्थित श्री सत्य साई सेवा समिति, पाडेरू जिले के श्री सत्य साई सेवा संगठन की कृष्ण देवी पेटा समिति और कोय्यूरू समिति द्वारा किया गया। आदिवासियों के निलिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन में चिकित्सा सेवादल (सेवा विभाग के स्वयंसेवक) सहित विशाखपट्टणम जिले के श्री सत्य साई चिकित्सा सेवा विभाग के वरिष्ठतम चिकित्सक, श्री सत्य साई सेवा केंद्र के पराचिकित्सीय समूह द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। ओमेगा अस्पताल के प्रतिनिधियों ने भी मरीजों की कैंसर जांच सेवा में सहयोग दिया। जिन मरीजों को आगे के उपचार की आवश्यकता हो, उन्हें नि:शुल्क उपचार हेतु विशाखपट्टणम के गायत्री विद्या परिषद में ले जाया जाएगा। विशाखा नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सा समूह ने आदिवासियों की आँखों के परीक्षण में सहयोग दिया।इस अवसर पर विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक दायित्व विभाग ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के प्रति आदिवासियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। आदिवासी लोगों को प्लास्टिक बैग के बजाय कपड़े के बैग भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प भी लिया। वी एस पी के निगमित सामाजिक दायित्व विभाग के महाप्रबंधक श्री अशोक, अधिकारी, श्री सत्य साई सेवा संगठन के कई सेवा समूहों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशाखपट्टणम इस्पात संयंत्र और श्री सत्य साई सेवा संगठनों द्वारा नि:शुल्क व्यापक चिकित्सा सेवा शिविर के आयोजन के प्रति आदिवासी ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का समन्वय विशाखपट्टणम के श्री सत्य साई सेवा संगठन के जिला चिकित्सा सेवा विभाग के प्रभारी आर ए नायुडु ने किया।
The RINL News Portal © 2016 All rights reserved by IT Dept. , RINL - VSP.
