निगमित पर्यावरण दायित्व के तहत आर आई एन एल द्वारा कौशल प्रशिक्षण    14-Mar-2023     Read in English
दिव्यांगजनों (विभिन्न विकलांग व्यक्तियों) के सशक्तिकरण और उन्हें आजीविका अर्जन में सक्षम बनाने उद्देश्य से आर आई एन एल ने विशाखपट्टणम में 100 विकलांग लाभार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया। आर आई एन एल ने जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत) के साथ मिलकर अपने निगमित पर्यावरण दायित्व की गतिविधि के तहत लाभार्थियों में आवश्यक कौशल विकसित करने की सुविधाएँ सृजित करने हेतु 4.95 लाख रुपये खर्च किये। आर आई एन एल प्रबंधन ने प्रशिक्षुओं को आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए जे.एस.एस. (जन शिक्षण संस्थान) के विशेष प्रशिक्षकों के माध्यम से उन्हें दिन के प्रशिक्षण केंद्रों में सिलाई करने, अगरबत्ती बनाने, मोमबत्ती बनाने, फिनाइल बनाने और डिटर्जेंट बनाने जैसे विभिन्न प्रकार के कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान किया।सिलाई प्रशिक्षण की अवधि 3 महीने और घरेलू जरूरतों की तैयारी वाले प्रशिक्षण की अवधि 2 महीने का था। इस नेक प्रयास के तहत 100 विकलांग लोगों को 3 प्रशिक्षण केंद्रों अर्थात श्रेया फाउंडेशन, सुजातानगर, सनफ्लावर स्पेशल स्कूल, पेद्दवाल्टेयर और लेबेनशिल्फ, एम.वी.पी कॉलोनी, विशाखपट्टणम में प्रशिक्षित किया गया।  14.03.2023 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण समाप्त करने पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गये। आर आई एन एल के निगमित सामाजिक दायित्व (सी एस आर) विभाग के महाप्रबंधक (सी एस आर) श्री ए अशोक और अन्य प्राधिकारियों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। आर आई एन एल के उप महाप्रबंधक (सी एस आर) श्री टी वी रमणाराव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।